*राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 2022*

15 फरवरी से 19 फरवरी 2022

 *वीर तेजाजी कॉलोनी थार नगरी बाड़मेर*


 के शुभारंभ पर झांकियां निकालने हेतु पुराने ग्रामीण, कुटीर उद्योग, कृषि यंत्र, सहित घरेलू उपयोगी   वस्तुओं की आवश्यकता है, जिस किसी के पास सामग्री उपलब्ध हैं कॉमेंट जरूर करें।


 *राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव* में पुरे  ग्रामीण भारत की झलक दिखाई पड़ेगी। *शोभायात्रा में भाग लेने वाली माताओं, बहिनों के लिए परम्परागत मारवाड़ी, राजस्थानी ड्रेस, ट्रेडिशनल पोशाक के साथ कलश लिए हुये भाग लेने का आह्वान किया जाता है।*


 साथ ही पुरुषों के लिए सफेद धोती, कमीज, साफा, या पेंट शर्ट हो तो भी सफेद हो पगड़ी पहने,  हाथों में तेजाजी महाराज की ध्वज पताका  लिए चलेंगे।


*शोभायात्रा में  रथ, घोड़े, ऊँट, कलश के साथ माताएं, बहिने, तेजाजी भक्त  पुरुष हाथ में झंडे, तेजाजी के भाले लिए हुए पैदल चलेंगे,* डीजे की धुन पर थिरकते युवा  सबसे पीछे चलेंगे।


खुली ओपन गाड़ियां सम्मिलित हो सकती है। *मोटरसाइकिल की मनाही रहेगी।*


 तेजाजी महाराज की झांकियों के कट आउट बनाने, झांकी सजाने वाले, भाग लेने वाले साथ ही विभिन झांकियों में भूमिका निभाने वाले तेजाजी भक्त सम्पर्क करें।


*किसी भी प्रकार से शोभायात्रा में सहयोग करने व अपनी भूमिका निभाने वाले* कॉमेंट बॉक्स में अपनी जानकारी जरूर प्रदान करें।


 *यदि कोई संघ, संस्थान, सामाजिक संगठन अपनी झांकी या अन्य प्रस्तुति देना चाहते है तो आयोजन समिति को जरूर सूचित करें।* झांकियों व भाग लेने वाले कलाकारों का आयोजन समिति की ओर से बहुमान किया जायेगा।