राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव समिति 2022
में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।
लोक देव वीर तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर 15 फरवरी से 19 फरवरी तक वीर तेजाजी कॉलोनी थार नगरी बाड़मेर में आयोजित होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम अपने आप में बहुत बड़ा है जिसमें राजस्थान के कई जिलों के साथ-साथ हिंदुस्तान के कई राज्यों से भी तेजा भक्त कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
लगातार पांच दिनों तक दिन और रात चलने वाले इस कार्यक्रम में तेजाजी की जीवनी को कथा के माध्यम से और गायन शैली के माध्यम से अनेक राष्ट्रीय कलाकारों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।